UP Weather : 24 घंटे बाद एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन जिलों बादल बारिश और तेज हवा का अलर्ट, आज कई शहरों में चलेगी लू, जानें IMD अपडेट

8 अप्रैल को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
mp Weather Update

UP Weather Update : आज सोमवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा लेकिन दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं लू चलने का अनुमान है।इस दौरान तापमान 40 से 50 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

8 अप्रैल को एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा जिससे प्रदेश में 8 से 12 अप्रैल तक बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें के आसार हैं। साथ ही 10 अप्रैल तक दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।

आज इन जिलों में लू का अलर्ट

  • सोमवार को गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर और अलीगढ़ ,मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस और उसके आसपास के इलाकों में लू का अलर्ट।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती और कुशीनगर ,महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, कन्नौज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव और लखनऊ में तापमान 40-50℃ के बीच रह सकता है।
  • बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर,आगरा, फ़िरोज़ाबाद, इटावा, औरैया, बिजनोर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज और एटा में पारा 40℃ से 50℃ के बीच रह सकता है।

UP Weather : 11 अप्रैल तक प्रदेश में बादल बारिश का अलर्ट

  • 8 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें के आसार है।  दोनों हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ ही कहीं-कहीं पर लू चलने की संभावना है।
  • प्रदेश में 9 अप्रैल को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही गरज चमक के साथ बौछारें के आसार हैं। इस दौरान तेज हवा चलने के साथ ही कहीं-कहीं पर लू चलने की संभावना है।
  • 10 अप्रैल को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें के आसार है।
  • 11 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews