Hindi News

UP Weather : दो दिन और छाएगा कोहरा, बुधवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें 23 नवंबर तक के वेदर का हाल

Written by:Pooja Khodani
Published:
48 घंटे बाद हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में गिरावट का दौर थमेगा और ठंड से राहत मिलेगी लेकिन नवंबर अंत में फिर ठिठुरन बढ़ने की उम्मीद है।
UP Weather : दो दिन और छाएगा कोहरा, बुधवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें 23 नवंबर तक के वेदर का हाल

UP Weather Forecast :उत्तर प्रदेश में बुधवार से मौसम पूरी तरह से शुष्क व साफ होने लगेगा लेकिन इसके पहले सोमवार मंगलवार को पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में सुबह और शाम के समय कहीं-कहीं पर छिछले से मध्यम कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।हालांकि इस अवधि में कहीं भी शीत लहर या कोल्ड डे की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 19 से लेकर 23 नवंबर तक भी प्रदेश में किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है, इस दौरान मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा।नवंबर अंत और दिसंबर के पहले हफ्ते में बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में एक नया सिस्टम सक्रिय होने का अनुमान है, जिससे ठंड बढ़ेगी और शीतलहर चलेगी।

आज कहां कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • लखनऊ, सीतापुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, हरदोई, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, जालौन, कौशांबी, अमेठी, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर में ठंड का असर तेज रहेगा।
  • मथुरा, मेरठ, आगरा, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कानपुर, ललितपुर, औरया, फरुखाबाद, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, फरुखाबाद, बहराइच, शाहजहांपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, पीलीभीत, आजमगढ़, रामपुर, बरेली, शामली और सहारनपुर में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।
  • लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

17 से 23 नवंबर तक मौसम शुष्क

  • 17-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क,कहीं कहीं सुबह/शाम कोहरा
  • 18-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क, कहीं कहीं सुबह/शाम कोहरा
  • 19-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 20-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 21-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 22-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 23-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क

UP Weather Forecast Till 23 November

पिछले 24 घंटे कहां कैसा रहा मौसम

रविवार को कानपुर शहर में सबसे कम 7.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। लखनऊ में 11.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 28.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। रविवार को कुछ शहरों में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews