UP Weather : 25 नवंबर तक छाया रहेगा कोहरा, तापमान में गिरावट ,बढ़ेगी ठंड, जानें IMD का नया अपडेट

पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने के अलावा दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
up weather

UP Weather Forecast :उत्तर प्रदेश में 25 नवंबर तक मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछले से मध्यम कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।हालांकि इस अवधि में कहीं भी शीत लहर या कोल्ड डे की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और ना ही बारिश की संभावना जताई गई है।न्यूनतम तापमान 9 से 13 के बीच और अधिकतम तापमान 25 से 30 के बीच रहने का अनुमान है। अगले चार दिनों के दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की आंशिक वृद्धि हो सकती है।नवंबर अंत और दिसंबर के पहले हफ्ते में बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में एक नया सिस्टम सक्रिय होने का अनुमान है, जिससे ठंड बढ़ेगी और शीतलहर चलेगी।

आज बुधवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

पूर्वी और पश्चिमी यूपी में हल्का कोहरा छाया रहेगा। वाराणसी, अयोध्या, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, कानपुर, झांसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, पीलीभीत, आजमगढ़, रामपुर, बरेली, शामली, सहारनपुर, मथुरा, मेरठ, कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, उन्नाव, हमीरपुर, ललितपुर, फरुखाबाद, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, बस्ती, शाहजहांपुर में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।

19 से 25 नवंबर तक मौसम शुष्क

  • 19-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 20-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 21-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 22-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 23-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 24-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 25-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा

UP Weather Forecast till 25 November

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews