
26 मार्च 2026 (गुरुवार) को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके प्रभाव से 31 मार्च तक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है। अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार हैं। लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं।
26 से 31 मार्च के पश्चिमी व पूर्वी यूपी में बदला रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (25 मार्च 2026) के मुताबिक, 26 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके असर से 26-27 मार्च और 29 से 31 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 27 और 30-31 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ वज्रपात तथा झोंकेदार हवा चलने के भी आसार हैं। हवा की गति 40 से 60 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
गुरुवार-शुक्रवार को इन जिलों में अलर्ट
- यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 26 मार्च को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी और ललितपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
- 27 मार्च को आगरा, औरैया, मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, हमीरपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, बांदा, झांसी, ललितपुर, महोबा और वाराणसी में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं । वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर,गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया,मिर्जापुर, भदोही,अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकर नगर में भी मौसम बदला रहेगा।
- 29-30 मार्च को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा समेत कई स्थानों पर बौछारें और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।

Realised Maximum/Minimum Temperature and Departure from Normal (In Last 24 Hours) pic.twitter.com/ToOKhY0Q9c
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) March 25, 2026
2 DAY'S WEATHER FORECAST AND WARNINGS OF UTTAR PRADESH DATED 24.03.2026 pic.twitter.com/d6KCNjwfRH
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) March 24, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

