UP Weather: बारिश से भीगे यूपी के कुछ इलाके, जल्द गिरेगा तापमान, चलेंगी सर्द हवाएं

उत्तर प्रदेश में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले हैं। दोपहर में धूप, सुबह शाम ठंड और कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हुई है जिसकी वजह से अब तापमान गिरेगा और सर्द हवाएं चलेगी।
UP Weather Update

UP Weather: उत्तर प्रदेश का मौसम एक ही दिन में दो अंदाज दिखा रहा है। सुबह और शाम जहां ठंड और कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। वहीं दोपहर में धूप के चलते गर्मी महसूस हो रही है। केवल ठंड और धूप ही नहीं बल्कि कुछ स्थानों पर बारिश भी देखने को मिल रही है।

अलग अलग जिलों की बात करें तो प्रयागराज का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया है। दो दिनों से मौसम में गर्मी महसूस हो रही थी लेकिन अब सर्दी बढ़ गई है। इस बीच कुछ स्थान ऐसे रहे जहां कोहरे की वजह से दृश्यता कम मापी गई। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।

कहीं बारिश तो कहीं हवाएं

पहाड़ों पर फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसकी वजह से वेस्ट यूपी में बौछारें गिर रही है और आगे भी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं का चलना एक बार फिर शुरू हो चुका है। पानी की बौछारों की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज के मौसम की बात करें तो कुछ हिस्सों में कोहरे और सर्द हवाओं का असर देखने को मिलेगा। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

कम हो रहा पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में कम दिखने लगा है। यही कारण है कि बादल छट चुके हैं और दोपहर में धूप निकल रही है। धूप निकलने की वजह से दिन का तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा है। जिसकी वजह से गर्म हवाएं ऊपरी वायुमंडल में शिफ्ट हो जाएंगी। इससे एक बार फिर न्यूनतम तापमान गिरने लगेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews