
बंगाल की खाड़ी में बने मानसून अवदाब और जम्मू-कश्मीर पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से 3 अगस्त तक उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। 48 घंटों में पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मॉनसूनी गतिविधियां बढ़ने के आसार है, जिसमें झमाझम वर्षा का दौर देखने को मिलेगा। आज सोमवार को पश्चिमी यूपी में अनेक और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी से अति भारी बारिश , बादल गरजने व बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।
आज सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर में भारी से बहुत भारी बारिश ।
- बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति।
- सहारनपुर, शामली, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, एटा, हाथरस, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, बदायूं, बरेली में बादल गरजने चमकने की चेतावनी।
3 अगस्त तक जारी रहेगा यूपी में बारिश का दौर
- 28-07-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 29-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 30-07-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 31-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 1-08-2025: पश्चिमी/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 2-08-2025: पश्चिमी/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 3-08-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
UP Weather Forecast till 3 August

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

