UP Weather : आज 35 जिलों में बारिश-बादल-तेज हवा का अलर्ट, 20 जिलों में हीटवेव, अगले हफ्ते होगी मानसून की दस्तक, पढ़े IMD का नया अपडेट

आज शुक्रवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 14 जून से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने से उत्तर प्रदेश में लू से राहत मिलेगी।
up weather

UP Weather Alert: आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं लू और बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने के भी आसार है।

शनिवार से बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है और अगले हफ्ते में मानसून के भी प्रदेश में प्रवेश करने का अनुमान है। 14-15 जून से पूर्वी यूपी में अधिकतम तापमान में 3-5 डिसे और न्यूनतम तापमान में दो दिन बाद 2-4°C तक गिरावट आने की संभावना है।

आज इन जिलों में हीटवेव और बारिश का अलर्ट

  • गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी , बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर के आसपास के इलाकों में हीटवेव का ऑरेंज व यलो अलर्ट।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर ,संतकबीर नगर , बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर, महोबा, झांसी , ललितपुर में बारिश/बादल गरजने/बिजली चमकने/ झोंकेदार हवा ।

UP Weather : पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

  • 14 जून को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट है। पश्चिमी यूपी में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
  • 15 -16जून से प्रदेश में तेज हवाओं संग बारिश , मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट है। 17- 18 जून को पूरे यूपी में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews