UP Weather : आज 25 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवा, पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

19 अप्रैल तक पूर्वी यूपी के अलग-अलग जगहों पर बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती हैं।इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
up weather

UP Weather Alert : पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी यूपी में इस पूरे हफ्ते बादल बारिश की स्थिति बनी रहेगी। आज भी 30 जिलों में मेघगर्जन, आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चल सकती है।

आज सोमवार को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रह सकता है लेकिन  15 से 19 अप्रैल तक पूर्वी बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जो हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा।

आज सोमवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

  • सोमवार को बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संत कबीरनगर, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है
  • बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ और मऊ , बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, गोंडा, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात ,कानपुर नगर ,उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, शाहजहांपुर, मथुरा, कासगंज, कासगंज, शाहजहांपुर, आगरा, फ़िरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में ताप सूचकांक 50-60℃ के बीच रह सकता है।
  • सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, औरैया, बिजनोर, अमरोहा, मोरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, मैनपुरी में ताप सूचकांक 40-50°C के बीच रह सकता है।

Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews