UP Weather: उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बरसेंगे मेघ, 72 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी, देखें अपडेट

उत्तर प्रदेश का मौसम फिलहाल सुहाना बना हुआ है। अब बारिश जल्द ही इस सुहाने मौसम को और लुभावना बनाने वाली है। कल से प्रदेश में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू होगा।
UP Weather Update

UP Weather: उत्तर प्रदेश में पड़ी कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम बिलकुल सामान्य नजर आ रहा है। ना बहुत अधिक ठंड हो रही है और ना ही बहुत अधिक गर्मी पड़ रही है। मौसम अच्छा बना हुआ है और लोगों का जनजीवन बिल्कुल सामान्य चल रहा है। दोपहर की धूप थोड़ी गर्मी का एहसास कराती है लेकिन शाम होते होते हल्की सर्दी महसूस होती है। अब एक बार फिर प्रदेश के मौसम में बदलाव आने वाला है।

मौसम विभाग के मुताबिक 27 फरवरी से प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू होगा। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट और ठंड में हल्की वृद्धि देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 72 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज कैसा रहेगा मौसम (UP Weather)

उत्तर प्रदेश के बुधवार के मौसम की बात करें तो यह पूरी तरह से साफ रहने वाला है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, कल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। पश्चिमी यूपी में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेगी। वहीं पूर्वी यूपी का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। बादलों के गर्जन और बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

यहां होगी बारिश

28 फरवरी को प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं। ये बारिश पूरी तरह से गरज चमक के साथ होगी। 1 मार्च को भी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ दिनों तक चलने वाले बारिश के इस सिलसिले के बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। 2 और 3 फरवरी को प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews