
चक्रवाती परिसंचरण, निम्न दबाब का क्षेत्र और मानसून की सक्रियता के चलते आज शनिवर को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में अनेक स्थान पर और पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश, बादल गरजने व बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है।फिलहाल 26-27 अगस्त तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।बता दे कि एक जून से 21 अगस्त तक अनुमानित बारिश 525.7 मिलीमीटर के सापेक्ष 524.7 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई, जो कि सामान्य है।अबतक पूर्वी यूपी 488.7 मिमी और पश्चिमी यूपी 576.3 मिमी वर्षा हुई है।
आज शनिवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर ,गाजीपुर , अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर के आसपास के इलाकों में भारी बारिश।
- बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर , आजमगढ़, मऊ, उन्नाव, बलिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर , गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर और अमरोहा , मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना।
28 अगस्त तक ऐसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम
- यूपी मौसम विभाग की मानें तो 23 से 26 अगस्त तक लगभग सभी जगहों पर बारिश होगी। 24 और 25 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात और कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने का अलर्ट है।
- 26 अगस्त को पश्चिमी यूपी में लगभग स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश होने व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। 27 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और भारी बारिश का दौर कम होगा।27 और 28 अगस्त को भारी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
5 दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
- 23-08-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी से अति भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
- 24-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
- 25-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
- 26-08-2025: पश्चिमी लगभग सभी/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
- 27-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
UP Weather Forecast Till 27 August


12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

