UP Weather : मौसम के दो रूप, 17 शहरों में मेघगर्जन-बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में घना कोहरा, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

22 जनवरी को पश्चिमी यूपी के करीब 15 से 20 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, वही पूर्वी यूपी के 40 से ज्यादा क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
IMD Weather Update

UP Weather Alert Today : अगले 2 दिन उत्तर प्रदेश का मौसम बदला रहेगा। एक तरफ पश्चिमी यूपी में बादल बारिश की स्थिति बनेगी, वही पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन कोहरा छाया रहेग। । इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तेज हवा चल सकती है।

यूपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 और 23 जनवरी को पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है लेकिन पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है। 24 जनवरी से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम न्यूनतम तापमान में कमी आने के साथ ही कोहरा बढ़ने लगेगा।लखनऊ में बुधवार को आसमान साफ रहेंगे तेज धूप खिलेगी अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

UP: आज बुधवार को घने कोहरा का अलर्ट

  • देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और उसके आसपास के इलाकों में अति कोहरा ।
  • गाजीपुर, मऊ, बलिया, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, मेरठ, बाराबंकी ,अयोध्या, मथुरा, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ, बरेली, हाथरस, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं , गाजियाबाद और हापुड़ में घना कोहरा।

UP Weather : इन जिलों में बादल बूंदाबांदी के आसार

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ ,गौतमबुद्ध नगर ,बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और उसके आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी ।

UP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews