UP Weather : आज 30 जिलों में तेज बारिश-आंधी-वज्रपात का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, IMD की चेतावनी जारी, पढ़े मानसून पर अपडेट

28 मई से एक जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंधी और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा तक हो सकता है।आज 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
UP Weather

आज बुधवार को भी पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा भी चलने के आसार है। फिलहाल 2 जून तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, उसके बाद पश्चिमी यूपी में उसी मात्रा में गिरावट आने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

1 जून तक कैसा रहेगा मौसम, मानसून पर भी अपडेट

29 से 31 मई तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है जबकि 1 जून पश्चिमी यूपी में मौसम साफ तो पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।केरल में पहुंचने के बाद अब UP में भी इस बार मानसून समय से पहले 18 जून तक दस्तक दे सकता है। वही जून से सितंबर के बीच सामान्य से अधिक वर्षा होने के आसार है।

आज बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, गोंडा, वाराणसी, संतरविदास नगर, गाजीपुर, महोबा, चंदौली, बांदा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, ललितपुर,श्रावस्ती उसके आसपास के इलाके में बारिश और गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews