UP Weather : 50 जिलों में मेघगर्जन-बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD का ताजा अपडेट

उत्तर प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में मानसून सक्रिय होने के कारण मेघगर्जन के साथ झमाझम बारिश का दौर जारी है। आने वाले चार-पांच दिनों तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।
up weather

आज शनिवार को पश्चिमी यूपी में कुछ और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश के साथ बादल गरजने व बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है।फिलहाल 18 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

12-13 जुलाई को बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 14 से 18 जुलाई तक दोनों हिस्सों में हल्की से मध्यम, मध्मम से भारी बारिश होने का अनुमान है। अगले 48 घंटों में यूपी में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट लेकिन न्यूनतम तापमान में 5 दिनों तक कोई बदलाव नहीं होगा । 1 जून से लेकर 11 जुलाई तक पश्चिमी यूपी में अनुमान बारिश 152.4 के सापेक्ष 225 मिमी रिकार्ड की गई जो की सामान्य से 48% अधिक है।

आज शनिवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, सोनभद्र, कानपुर देहात ,कानपुर नगर ,जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में  भारी बारिश ।
  •  चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कत्रौज , प्रयागराज ,बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरवि दास नगर , जौनपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर , बागपत ,मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, एटा, हाथरस, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना

16 जुलाई तक ऐसा रहेगा पश्चिमी/पूर्वी यूपी में मौसम

  • 12-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी बारिश/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 13-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी बारिश/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 14-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी वर्षा/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 15-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी वर्षा/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 16-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी वर्षा/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 17-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी वर्षा/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 18-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात।

UP Weather Forecast till 18 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews