
उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है। मानसून के सुस्त पड़ते ही भारी बारिश क दौर थम गया है। हालांकि 9 सितंबर तक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें का दौर जारी रहेगा। 10 सितंबर को प्रदेश में मौसम बदलने से पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने का अनुमान है। आज 5 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।प्रदेश में अगले 5 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। बता दे कि 1 जून से 3 सितंबर तक अनुमानित बारिश 614 मिलीमीटर के सापेक्ष 629 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 3% अधिक है।
आज शुक्रवार को इन जिलों में अलर्ट
इटावा, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, उन्नाव, संभल, बदायूं, बरेली, पीलीभीत और कासगंज में मेघगर्जन ,वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
5 से 10 सितंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम
- 5-09-2025: पश्चिमी कुछ/ पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 6-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 7-09-2025: पश्चिमी कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 8-09-2025: पश्चिमी में कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 9-09-2025: पश्चिमी में कहीं/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।पूर्वी यूपी में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
- 10-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
UP Weather Forecast Till 10 September

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

