UP Weather : सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, आज 40 जिलों में बादल-बारिश और बिजली का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश तो कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई । 17 से 20 मार्च तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।
UP Weather Update

UP Weather Alert: सोमवार से एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।आज रविवार को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में बादल बारिश की स्थिति बनी रहेगी।इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी।

17 मार्च से प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। इसके साथ ही 18, 19 और 20 मार्च को भी प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है।इस दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है, बारिश को लेकर कोई अलर्ट  जारी नहीं किया गया है।हालांकि 21-22 मार्च को पूर्वी यूपी में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

आज इन जिलों में बादल बारिश और बिजली का अलर्ट

आज रविवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर , हरदोई ,फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर  एटा और आगरा में बारिश, बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews