UP Weather : सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, बादल-बारिश के आसार, आज 40 जिलों में घने कोहरे-कोल्ड डे का अलर्ट, पढ़ें IMD का नया अपडेट

एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके असर से सोमवार को पश्चिमी यूपी और एनसीआर के कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
up weather

UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर सोमवार से बदलाव देखने को मिलेगा। इससे पहले आज शनिवार को पश्चिमी यूपी में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने के साथ पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके असर से सोमवार को पश्चिमी यूपी और एनसीआर के कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान सहारनपुर, मुजफ्फरनगर सहित आस पास के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। इधर, बढ़ती ठंड के चलते कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

UP Weather: शीत दिवस और घना कोहरे का अलर्ट

  • यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर , प्रतापगढ़ ,संतरविदास नगर, जौनपुर, रायबरेली, अमेठी और उसके आसपास के इलाकों में शीत दिवस के आसार है।
  • प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर और गाजीपुर,आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर , महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में घना कोहरा छाने की संभावना है।

UP Weather: पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

  • 5-6 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी यूपी में मध्यम और पूर्वी यूपी में घना कोहरा छाने की संभावना है।
  • 6 जनवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना जताई गई है।
  • 9 जनवरी तक प्रदेश के अधिकतर शहरों में रात और सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। कहीं-कहीं घना कोहरा भी रहेगा।
  • अगले चार दिनों बाद फिर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।
  • 10 जनवरी से फिर कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का कहर यूपी में दिखेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews