UP Weather: 31 जनवरी से बदलेगा उत्तर प्रदेश का मौसम, कुछ इलाकों में होगी बूंदाबांदी, अगले 5 दिन रहेगा ग्रीन जोन

उत्तर प्रदेश मौसम लगातार करवट बदल रहा है। फिलहाल 31 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। उसके बाद कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे ठंड बढ़ेगी।
UP Weather Update

UP Weather: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी धूप कभी कोहरा तो कभी बारिश हो रही है। मौसम के ये अलग-अलग रंग उत्तर प्रदेश के निवासियों को अलग-अलग मौसम का एहसास करवा रहे हैं। आज के मौसम की बात करें तो पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

आज मौसम साफ जरूर रहने वाला है लेकिन ठंडी हवाओं का असर कम नहीं होगा। दोपहर में भी सर्द हवाएं चलेंगी जो ठंडक का अहसास कराएगी। जानकारी के मुताबिक 31 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। रविवार को तापमान कोई खास बदलाव नहीं आने वाला है।

यूपी में ग्रीन जोन

मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह और रात को मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। दिन में मौसम साफ रहेगा। इस तरह का मौसम 31 जनवरी तक बना रहने वाला है। रिपोर्ट्स की माने तो पूरे प्रदेश में ग्रीन जोन की स्थिति रहेगी यानी सब कुछ अनुकूल बना रहेगा।

1 फरवरी से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। 29 जनवरी से यह हिमालय क्षेत्रों को प्रभावित करना शुरू करेगा। इसके बाद का 31 जनवरी से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इसका प्रभाव नजर आएगा। इस विक्षोभ की वजह से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

बूंदाबांदी के आसार

आने वाले दिनों में प्रदेश में बूंदाबांदी के आसार नजर आ रहे हैं। आज कुछ हिस्सों में धूप निकलेगी और तापमान बढ़ेगा। उत्तरी क्षेत्र में हवाएं चलना शुरू हो चुकी है और जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ गुजरेगा बारिश की संभावना बनी रहेगी।

यहां कोहरे का अलर्ट

बलरामपुर, लखनऊ, गाजीपुर, कानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, उन्नाव, आगरा, मथुरा, बरेली, फतेहपुर, प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी, बांदा, गोंडा ये जिले ऐस हैं जहां पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ यहां तेज हवाओं का असर भी देखने को मिलेगा।

फिर बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश के तापमान में बारिश के बाद एक बार फिर गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड की दस्तक शुरू होगी। हालांकि, फिलहाल के 5 दिनों में मौसम में कोई बदलाव नहीं आने वाला है। खिली धूप की वजह से मौसम सुहाना रहेगा और सुबह शाम हल्का कोहरा देखने को मिलेगी। इस दौरान सर्द हवाएं लगातार अपना असर दिखाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews