UP Weather : अगले हफ्ते फिर बदलेगा मौसम, 26 नवंबर तक कोहरे का अलर्ट, तापमान में गिरावट, जानें IMD का नया अपडेट

23 नवंबर के प्रदेश में पछुआ हवाओं का दौर शुरू होगा, जिससे तापमान नीचे जाएगा और कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा।
up Weather

UP Weather Forecast : आज गुरूवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकिपश्चिमी यूपी में सुबह के समय छिछला कोहरा लेकिन पूर्वी यूपी में छिछले से मध्यम कोहरा छा सकता है। राजधानी लखनऊ में सुबह-शाम ठंड महसूस होगी और धुंध दिखाई देगी।न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बुधवार को इटावा में सबसे कम 9.4 डिग्री सेल्सियस और लखनऊ में 13.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

आज गुरुवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

  • वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, झांसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, पीलीभीत, आजमगढ़, रामपुर, बरेली, शामली, सहारनपुर, मथुरा, मेरठ, अमेठी, रायबरेली, कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, उन्नाव, हमीरपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, चित्रकुट, ललितपुर, फरुखाबाद, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, बस्ती में हल्का से मध्यम कोहरा सुबह के समय।
  • लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।कानपुर में तापमान 19 से 28 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी में तापमान 13 से 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

26 नवंबर तक कहां कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम

लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक,वर्तमान में बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रही पुरवा हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसके असर से आज कानपुर, बाराबंकी, इटावा, लखनऊ और प्रयागराज में सुबह के समय 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।21 से 25 नवंबर तक भी प्रदेश में मौसम शुष्क व साफ रहेगा । इस दौरान सुबह के समय पश्चिमी यूपी में छिछला कोहरा और पूर्वी यूपी में छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। हालांकि इस अवधि में शीतलहर, कोल्ड डे और बारिश को लेकर प्रदेश में किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।23 नवंबर से पछुआ हवाएं दोबारा सक्रिय होंगी, जिससे ठंड का असर फिर बढ़ सकता है।

20 से 26 नवंबर तक कहां कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 20-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 21-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 22-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 23-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 24-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 25-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 26-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा

UP Weather Forecast till 26 November

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews