
UP Weather Update : अगले हफ्ते से एक बार फिर यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 26 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश में बादल बारिश की स्थिति बनेगी। इससे पहले 22 से 25 दिसंबर के दौरान मौसम साफ रहने के साथ ही प्रदेश में छिछला से मध्यम कोहरा पड़ने के आसार हैं।
अगले 48 घंटों के दौरान पहले पछुआ और फिर 23 दिसंबर से पुरवाई चलेगी।पछुआ के असर से प्रदेश में रात के पारे में 1 डिग्री तक की गिरावट आएगी। आज शनिवार को लखनऊ में सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा व धुंध छाई रहेगी। अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 28 दिसंबर के बाद से तापमान और तेजी से गिरेगा और शीतलहर के साथ पाला पड़ने की आशंका जताई गई है।
UP Weather : 21 से 28 दिसंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
- 21 से 24 दिसंबर को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने के साथ ही सुबह और रात के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।हालांकि इस अवधि में किसी भी जिले में शीत लहर चलने की चेतावनी नहीं जारी की गई है।
- 25-26 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में भी उतार चढ़ाव होगा।
- 26 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। इस अवधि में दोनों हिस्सों में छिछला से मध्यम कोहरा छाने का अलर्ट है।
- 27 दिसम्बर के आसपास सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27-28 दिसम्बर को बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है और अधिकतम तापमान में गिरावट आने की प्रबल संभावना है।
UP Weather Weekly Forecast
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 3-4 दिनों तक उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान विशेष बदलाव नहीं होगा हालांकि देर रात एवं सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का व मध्यम कोहरा होने की संभावना है।26 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश हो सकती हैं, लेकिन पूर्वी यूपी में छिछला से मध्यम कोहरे का अलर्ट है।28 दिसंबर के बाद शीतलहर और कड़ाके की ठंड की स्थिति बनेगी।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

