UP Weather : बुधवार से फिर बदलेगा मौसम, आज 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बादल-बिजली-तेज हवा, पढ़े IMD नया अपडेट

आज 3 दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही बिगड़ते मौसम के चलते 8 जिलों में नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
UP Weather

उत्तर प्रदेश में बुधवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश की तीव्रता और क्षेत्रीय वितरण में कमी आ सकती है। आज मंगलवार को पश्चिमी हिस्से में अनेक और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।सितंबर महीने में अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा और पूर्वोत्तर यूपी के कुछ इलाकों में बारिश सामान्य से कम रह सकती है।भारी बारिश के चलते आज मंगलवार को कासगंज, मेरठ, बरेली, अलीगढ़, बहराइच, पीलीभीत और मुरादाबाद में नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

माध्य समुद्र तल पर मानसून द्रोणी गंगानगर, पिलानी, दतिया, सतना, डाल्टनगंज, दीघा होते हुए पूर्व-दक्षिण पूर्व की ओर उत्तरी पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। उत्तरी पश्चिमी राजस्थान के ऊपर मध्य क्षोभ मंडल तक विस्तृत चक्रवाती परिसंचरण से एक द्रोणी उत्तरी मध्य प्रदेश एवं दक्षिणी उत्तर प्रदेश होते हुए झारखण्ड तक जा रही है। मध्य क्षोभमंडल में एक पश्चिमी विक्षोभ 72° पूर्वी देशांतर एवं 32° उत्तरी अक्षांश के आस पास एक द्रोणी के रूप में अवस्थित है।

मंगलवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बंदायू, पीलीभीत शाहजंहापुर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, लखीमपुर खीरी , श्रावस्ती, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरेया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, संतरविदासनगर, अमेठी, गोंडा और बलरामपुर में भारी बारिश का अलर्ट
  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बंदायू, पीलीभीत, शाहजंहापुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन, हमीरपुर, बांदा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरेया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, संतरविदासनगर, अमेठी, गोंडा, बलरामपुर, चित्रकूट, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, सुल्तानपुर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, लखीमपुर खीरी और श्रावस्ती में मेघगर्जन-वज्रपात का अलर्ट

7 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

  • 2-09-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 3-09-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में कही कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 4-09-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 5-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 6-09-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 7-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।

अबतक कहां कितनी हुई वर्षा

बता दे कि अब तक 01 जून से 1 सितंबर तक प्रदेश में 600.1 मिमी वर्षा हुई है, जबकि सामान्य औसत 600.2 मिमी है। हालांकि पश्चिमी यूपी में 656.2 मिमी यानि 14% ज्यादा और पूर्वी यूपी में 562.4 मिमी यानि 12% कम बारिश हुई, जो सामान्य श्रेणी में है।

UP Weather Forecast Till 7 September

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews