
उत्तर प्रदेश में आज 22 जुलाई को पश्चिमी यूपी में मेघगर्जन वज्रपात के साथ कुछ स्थानों और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं वर्षा व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।फिलहाल 24-25 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना कम है।23-24 जुलाई को भी मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा लेकिन 25 जुलाई को पूर्वी यूपी में भारी बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में 24 जुलाई को एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है, इसके असर से 26 और 27 जुलाई को प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मंगलवार को इन जिलों में बारिश का अनुमान
- सहारनपुर, शामली, मुज्जफरनगर में कई जगहों पर गरज चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना।
- फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट, बिजनौर, मेरठ, बागपत, ग़ाज़ियाबाद, ग़ाज़ियाबाद, अलीगढ़, मथुरा,हापुड़, नोएडा, हाथरस, आगरा, एटा में हल्की बारिश।
- मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, अमरोहा, संभल, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, मीरजापुर और सोनभद्र में कहीं कहीं बारिश ।
जानिए पूरे हफ्ते के यूपी के मौसम का हाल
- 22-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
- 23-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 24-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 25-07-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।मेघगर्जन और वज्रपात के भी आसार।
- 26-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 27-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
UP Weather Forecast till 27 July

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

