UP Weather : 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, चलेगी तेज हवाएं, छाएंगे बादल, बारिश के भी आसार, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

शनिवार को प्रदेश के 18 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।आने वाले दिनों में दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ेगा।मंगलवार बुधवार से तेज रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।
mp Weather

UP Weather Update : अगले 2 दिन उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क और साफ रहेगा, लेकिन 11 मार्च से 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा की चेतावनी जारी की गई। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के असर से होली पर शुक्रवार को कहीं कहीं बारिश की संभावना जताई गई है।

अनुमान है कि इस दौरान फिर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी आ सकती है। फिलहाल अगले 72 घंटो तक यूपी में तीखी धूप का असर बरकरार रहेगा। रविवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी।अधिकतम तापमान 31 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

9 से 14 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम

  • 9 -10 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है।
  • 11 मार्च से पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने के साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
  • 12 मार्च को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
  • 13 मार्च को प्रदेश में सिर्फ मौसम साफ रह सकता है।
  • 14 मार्च को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews