UP Weather : 2 दिन में और गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड, कोहरे का अलर्ट, जानें 1 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

फिलहाल कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हो रही है और कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है।
mP Weather

UP Weather Forecast : उत्तर प्रदेश में आज मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है । इस दौरान दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।फिलहाल 1 नवंबर तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। इस दौरान कहीं भी बारिश या शीतलहर की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। आने वाले दो दिनों में तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके असर से कोहरा बढ़ेगा और सुबह के समय ठंड का असर और तेज होगा।

मंगलवार को कहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

लखनऊ में आज मंगलवार को सुबह-शाम के समय हल्की धुंध और कोहरा छाया रहेगा।दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बरेली, रामपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और आस पास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। आगरा, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रामपुर, फिरोजाबाद, उन्नाव, हमीरपुर, कौशाम्बी, चित्रकुट, कन्नौज, मैनपुरी, सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, अलीगढ़, मथुरा, मेरठ, झांसी, ललितपुर, वाराणसी, अयोध्या, सुल्तानपुर, कानपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, फरुखाबाद, इटावा और बस्ती में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा।

1 दिसंबर तक कहां कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 25-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 26-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 27-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 28-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 29-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 30-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 1-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा

सोमवार को कहां कैसा रहा यूपी का मौसम

बाराबंकी, कानपुर नगर, इटावा और मेरठ में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।बरेली में दृश्यता 0 मीटर दर्ज की गई और घना कोहरा छाया रहा। कानपुर, गोरखपुर,कुशीनगर,आगरा, मुरादाबाद, अयोध्या, वाराणसी, आजमगढ़, अलीगढ़ और प्रयागराज में कोहरे का असर रहा ।

UP Weather Forecast till 1 December

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews