
उत्तर प्रदेश में 20 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश काक्रम जारी रहने की संभावना जताई है। आज 15 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश के आसार है। इस दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।16 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है । 17 से 20 अगस्त तक प्रदेश के दोनों हिस्सो में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
आज शुक्रवार को इन जिलों में बारिश
- गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, संभल, हरदोई, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, महराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, कुशीनगर, महोबा , झांसी, ललितपुर, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और जालौन में बादलों की आवाजाही ।
- लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, जौनपुर में बादल गरजने और आंधी के साथ वज्रपात ।
- सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ और बागपत में बारिश ।
20 अगस्त तक जारी रहेगा यूपी में बारिश का दौर
- 15-08-2025: पश्चिमी में लगभग सभी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 16-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
- 17-08-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 18-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 19-08-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 20-08-2025: पश्चिमी में अनेक/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
UP Weather Forecast

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

