
पश्चिमी विक्षोभ के असर उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 15-16 और 19 से 21 मार्च के बीच बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम के इस बदलाव से आने वाले दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। हालांकि इस बेमौसम बारिश और तेज हवा की वजह से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
यूपी में 21 मार्च तक चलेगा बारिश का दौर
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (15 मार्च 2026) के मुताबिक, 15-16 मार्च और 19, 20 और 21 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। वहीं 15-16 और 20-21 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात तथा झोंकेदार हवा चलने के आसार हैं। हवा की गति 30-50 किमी प्रति घंटा रह सकती है। 17 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ व शुष्क रहने का अनुमान है। 17-18 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 17 से 19 मार्च तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ व शुष्क रहेगा।
15 और 16 मार्च को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में मौसम बदला रहेगा।
- देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और उसके आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि होने के आसार हैं।
- रविवार (15 मार्च 2026) को राजधानी लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बलिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा और बरेली में दोपहर में बादलों की गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर जिलों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
- सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, बागपत, मेरठ, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर व आसपास के इलाकों में मेघ गर्जन और तेज बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है।
- आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकर नगर और गाज़ीपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं।
2 DAY'S WEATHER FORECAST AND WARNINGS OF UTTAR PRADESH DATED 15.03.2026 pic.twitter.com/CowIE6c2j3
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) March 15, 2026
UP WEATHER FORECAST REPORT

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

