UP Weather : नए सिस्टम से बदलेगा मौसम, 15 मार्च से छाएंगे बादल, बारिश के भी आसार, पढ़ें IMD का ताजा पूर्वानुमान

UP Weather Forecast: 15 और 16 मार्च को यूपी के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ने की संभावना है।
mp Weather

4 दिन बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शनिवार-रविवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम विभाग ने फिर बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। फिलहाल राज्य में अधिकतम तापमान 34°C से 38°C और न्यूनतम तापमान 19°C से 22°C के बीच दर्ज किया जा सकता है।

मंगलवार सुबह लखनऊ, कानपुर समेत 10 शहरों में धुंध छाई रही। कई जगह दृष्यता 400 से 500 मीटर तक सिमट गई। बीते दिन सबसे गर्म जिला बांदा रहा, यहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान बुलंदशहर में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

15 मार्च से छाएंगे बादल, बारिश-बूंदाबांदी के आसार

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (11 मार्च 2026) के मुताबिक, 11 से 14 मार्च तक पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 14 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है जिसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 व 16 मार्च और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 से 17 मार्च में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात तथा झोंकेदार हवा की भी संभावना है। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

इन जिलों में बढ़ सकता है पारा

अगले दो-तीन दिन मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, मुरादाबाद, अमरोहा, गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, बस्ती और फतेहपुर समेत आसपास के इलाको में तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है। मार्च के तीसरे एवं चौथे सप्ताह में प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश की संभावना (15 से 17 मार्च तक)

लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, बलिया, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया के आसपास के क्षेत्र में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

UP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews