UP WEATHER: 18 जनवरी से दिखेगा मौसम में बदलाव, बादल-बारिश के आसार, छाया रहेगा घना कोहरा, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

UP Weather Forecast : उत्तर प्रदेश में एक हफ्ते तक घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं पश्चिमी यूपी में बादल-बारिश की स्थिति बन सकती है।
up weather

मकर संक्रांति से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 15 जनवरी 2026 से कोल्ड वेव, कोल्ड डे और ठिठुरन से राहत मिलने का अनुमान है। हालांकि 20 से 21 जनवरी तक पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 5-6 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 4 से 6 °C तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। 18 व 19 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की स्थिति बन सकती है।

बुधवार (14 जनवरी 2026) को ​मेरठ और मुजफ्फरनगर प्रदेश के सबसे ठंडे जिले रहे। ​मेरठ में न्यूनतम तापमान 3.1°C और ​मुजफ्फरनगर में 4.0°C दर्ज किया गया। ​प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 20°C से 22°C के बीच रहा। ​राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 6.1°C और अधिकतम तापमान 21.5°C दर्ज किया गया। बरेली, गाजियाबाद और सहारनपुर में बुधवार सुबह शून्य दृश्यता रही। शाहजहांपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद और बिजनौर में 50 मीटर तक दृश्यता दर्ज हुई।

गुरुवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

  • आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और संभल जिलों में कहीं-कहीं कोल्ड वेव चलने की संभावना है।
  • कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, शामली, अमरोहा, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं जिले में सुबह-शाम घने कोहरे के आसार हैं।

21 जनवरी तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (15 जनवरी 2026) के मुताबिक, 15 से 21 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 15 से 17 जनवरी तक और 20 व 21 जनवरी को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि 18 और 19 जनवरी के बीच पश्चिमी यूपी में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 19 जनवरी तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। 20 जनवरी से कोहरे का प्रभाव कम होने लगेगा।

UP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews