UP Weather : आज 14 जिलों में मेघगर्जन -बारिश -तेज हवा का अलर्ट, इन शहरों में हीटवेव का असर, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

उत्तर प्रदेश में में अगले 48 घंटे के दौरान आंधी, तेज हवाएं और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
UP Weather

पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवात और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते  उत्तर प्रदेश में आज रविवार को मौसम के 2 रूप देखने को मिलेंगे।दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड के 19 जिलों में लू का असर रहेगा। वहीं पूर्वी और तराई के 14 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

बादल गरजने, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की भी संभावना है।अगले 48 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।फिलहाल 18 से 24 मई तक प्रदेश में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार है।

UP Weather :आज कैसा रहेगा मौसम

  • फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में उष्ण लहर (लू) ।
  • बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस और आगरा में लू चलने का अलर्ट ।
  • मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने ।
  • सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी , मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर और महाराजगंज में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews