UP Weather : 48 घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट, चलेगी शीतलहर, जानें 24 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में गुरूवार शुक्रवार को 50 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे और शीत दिवस का रेड अलर्ट जारी किया गया है।19 दिसंबर को एक नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने का अनुमान है।
mP Weather

UP Weather : उत्तर प्रदेश में एकदम से मौसम बदल गया है। घने कोहरे के साथ शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है।आज गुरूवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा हालांकि दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर घने से अति घने कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं कोल्ड डे का भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस कानपुर शहर में दर्ज किया, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस बरेली में रिकॉर्ड किया गया है।फिलहाल 24-25 दिसंबर तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।इस दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। तीन दिन बाद तराई क्षेत्र में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा।

जानिए पूरे हफ्ते कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम

  • 18-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में घने से अति घना कोहरा, शीतदिवस
  • 19-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/दोनों हिस्सों में घने से अति घना कोहरा, शीतदिवस
  • 20-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में घने से अति घना कोहरा
  • 21-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में घने से अति घना कोहरा
  • 22-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में घने से अति घना कोहरा
  • 23-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में घने से अति घना कोहरा
  • 24-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में घने से अति घना कोहरा

आज गुरूवार को इन जिलों में घना कोहरे का अलर्ट

  • कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में शीत दिवस का अलर्ट।
  •  देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बिजनौर, मुरादाबाद, हरदोई, अयोध्या, अमरोहा, संभल, बदायूं ,रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में अत्यधिक घना कोहरे को लेकर रेड अलर्ट।
  • प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरवि दास नगर, जौनपुर, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया , फर्रुखाबाद ,कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर , सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, कासगंज और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छाने की संभावना है।

UP Weather Forecast Till 24 December

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews