Hindi News

UP Weather : 22 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, शुरू होगा भारी वर्षा का दौर, आज 25 जिलों में अलर्ट, बादलों की आवाजाही

Written by:Pooja Khodani
Published:
मॉनसून की सक्रियता कम होने के चलते 21 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना नहीं है लेकिन 22 अगस्त से फिर भारी वर्षा का दौर देखने को मिलेगा। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
UP Weather : 22 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, शुरू होगा भारी वर्षा का दौर, आज 25 जिलों में अलर्ट, बादलों की आवाजाही

कोई मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय ना होने के चलते अगले 3-4 दिनों तक मॉनसूनी गतिविधियां कमजोर बनी रहेंगी।आज 18 अगस्त को पश्चिमी तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है कहीं कहीं  भारी बारिश के भी आसार है। 19 से 21 अगस्त को भी प्रदेश में हल्की बारिश का दौर बना रहेगा लेकिन भारी वर्षा नहीं होगी। इसके बाद नए वेदर सिस्टम के असर से 22 से 24 अगस्त तक कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम और कहीं कहीं भारी बारिश के साथ मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बिजनौर, बरेली, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बदायूं, संभल, रामपुर, अमरोहा, बागपत, बुलंदशहर और अलीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट । सभी जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं ।
  • आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, महोबा, ललितपुर, कन्नौज, हरदोई, बहराइच , श्रावस्ती ,मेरठ,  नोएडा, गाजियाबाद,, मथुरा, हाथरस, बांदा, हमीरपुर, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर देवरिया, गोरखपुरी, संत कबीर नगर और बस्ती में में बौछार।

24 अगस्त तक जारी रहेगा यूपी में बारिश का दौर

  • 18-08-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ भारी वर्षा
  • 19-08-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 20-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 21-08-2025: पश्चिमी/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 22-08-2025: पश्चिमी/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी बारिश
  • 23-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी  से अति भारी बारिश
  • 24-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश

UP Weather Forecast