UP WEATHER: 22 जनवरी से दिखेगा मौसम में बदलाव, छाएंगे बादल, बारिश के भी आसार, पढ़िए IMD का ताजा पूर्वानुमान

UP Weather Today : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी के बाद कहीं कहीं बादल छाने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
up weather

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते उत्तर प्रदेश में फिर ठिठुरन बढ़ने लगी है। पिछले दो-तीन दिनों से प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे के साथ कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार (17 जनवरी 2026) को बाराबंकी में 3.5 °C, हरदोई में 3.6 °C, बरेली में 4.2 °C, मुजफ्फरनगर 4.4 °C, अयोध्या 4.5 °C और लखनऊ में 4.4 °C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मुरादाबाद, अलीगढ़, सरसावा, हिंडन, बरेली, प्रयागराज, गोरखपुर, फुरसतगंज, कानपुर, आजमगढ़, वाराणसी और बाराबंकी में दृश्यता कम रही।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ के मुताबिक, 18-19 जनवरी को पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने कोहरा छाने का अनुमान है। इसके बाद 19 और 21 जनवरी को सक्रिय होने वाले दो पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान बादल छाने के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 20 जनवरी के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 4°C तक वृद्धि होने की भी संभावना जताई गई है।

आज कहां कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • शनिवार (18 जनवरी 2026) को चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
  • देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जिलों में ठंड का तेज असर बना रहेगा।
  • बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं और लखीमपुर खीरी में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।

24 जनवरी तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (18 जनवरी 2026) के मुताबिक, 18 से 21 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 18 से 22 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से 22 से 24 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 23 व 24 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 18 व 19 जनवरी को पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घना कोहरा छाने का भी अनुमान है।

UP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews