UP Weather : मौसम में बदलाव, आज भी बादल बारिश के आसार, नवंबर से बढ़ेगी ठंड, पढ़िए IMD का ताजा पूर्वानुमान

राजधानी लखनऊ आगरा समेत कुछ जिलों में सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। गोरखपुर, देवरिया और बस्ती में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
mp Weather

UP Weather Forecast : उत्तर प्रदेश में आज बुधवार को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की बारिश व बूंदाबांदी होने की संभावना है,जबकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 23 अक्टूबर से फिर प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। आगामी 24 घंटे में अधिकतम न्यूनतम तापमान में 1 से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।राजधानी लखनऊ में सुबह के समय धुंध छाई रहेगी दिन में आसमान साफ रहेगा।इस दौरान अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

27 अक्टूबर तक कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम

लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक, 23 से 27 अक्टूबर तक दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। कहीं भी बादल छाने या बारिश की संभावना नहीं है।अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में भारत के दक्षिणी भाग में सक्रिय होने वाले साइक्लोन के असर से उत्तर प्रदेश में हवाओं के रूख बदलेगा और पश्चिमी हवाओं से सर्दी बढ़ेगी।24 अक्टूबर से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में गिरावट होगी।

UP Weather : आज कहां कैसा रहेगा मौसम

  • मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी
  • झांसी, ललितपुर,  वाराणसी, अयोध्या,, महोबा, हमीरपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर ,बरेली, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, कौशाम्बी में मौसम सामान्य रहेगा।

UP Weather : पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

  • 22-10-2025: पश्चिमी में बादल छाने के साथ हल्की बारिश / पूर्वी यूपी में शुष्क।
  • 23-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में शुष्क।
  • 24-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में शुष्क।
  • 25-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में शुष्क।
  • 26-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में शुष्क।
  • 27-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में शुष्क।
  • 28-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में शुष्क।

UP Weather Forecast Till 27 October

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews