UP Weather : 25 सितंबर से बदलेगा मौसम, फिर बारिश के आसार, आज इन जिलों में अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

27 सितंबर तक प्रदेश में मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।खास करके 25 से 27 सितंबर तक मेघगर्जन, बिजली के साथ बारिश की संभावना है।
up weather

UP Weather Update: अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से उत्तर प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है।आज 21 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है हालांकि पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। लखनऊ में रविवार को बादलों की आवाजाही रहेगी।अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।25 सितंबर को एक नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से 3 दिन पूर्वी व पश्चिमी यूपी में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, न्यूनतम तापमान में विशेष वृद्धि नहीं होगी।  एक जून से 20 सितंबर तक अनुमानित बारिश 715.8 मिलीमीटर के सापेक्ष 695 मिमी रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 3% कम है।

रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, देवरिया, बलिया, कुशीनगर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश ।
  • वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, प्रतापगढ़,जौनपुर, अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, गोंडा, कौशांबी, चित्रकूट, झांसी, ललितपुर, कानपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, बरेली, रामपुर, शामली, लखीमपुर खीरी में मौसम साफ।

27 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, 21 सितंबर को पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है लेकिन पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। 22 और 23 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। 24 सितंबर से फिर मौसम बदलेगा और पूर्वी यूपी में कहीं कहीं बारिश की संभावना है। 25 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव के असर से 25 से 27 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश होने की संभावना है।हालांकि इस दौरान कहीं भी बारिश बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

21 से 27 सितंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 21-09-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 22-09-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 23-09-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 24-09-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 25-09-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 26-09-2025: पश्चिमी में कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 27-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।

UP Weather Forecast Till 20 September

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews