UP Weather : 9 सितंबर से फिर दिखेगा मौसम में बदलाव, आज 23 जिलों में बारिश-मेघगर्जन-वज्रपात का अलर्ट, पढ़े IMD अपडेट

लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के साथ अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
up weather

उत्तर प्रदेश में पूरे हफ्ते बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान 5 से 8 सितंबर तक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं भी भारी बारिश नहीं होगी। हालांकि 9 सितंबर को प्रदेश में मौसम बदलने से पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर जबकि पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश के साथ कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने का अनुमान है। आज 4 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी हिस्से के 2 दर्जन जिलों में बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की गई है।बता दे कि 1 जून से 3 सितंबर तक अनुमानित बारिश 614 मिलीमीटर के सापेक्ष 629 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 3% अधिक है।

आज गुरूवार को 23 जिलों में येलो अलर्ट

शामली, बागपत, मेरठ, अमरोहा, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, संभल, बदायूं, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, महोबा ,औरेया, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरेया, इटावा, झांसी, ललितपुर और महोबा में बारिश,मेघगर्जन और वज्रपात ।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में स्कूल अवकाश घोषित

बारिश बाढ़ और बिगड़ते मौसम के चलते आज 4 सितंबर को मुजफ्फरनगर, बागपत, आगरा, बुलंदशहर, मथुरा में में संचालित परिषद/राजकीय/अशासकीय/सहायता प्राप्त विद्यालयों/सीबीएसई/आईसीएसई से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों एवं मदरसा बोर्ड में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक अध्यनरत छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

4 से 9 सितंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 4-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 5-09-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 6-09-2025: पश्चिमी  / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 7-09-2025: पश्चिमी  / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 8-09-2025: पश्चिमी में कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 9-09-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात

UP Weather Forecast Till 9 September

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews