UP Weather : 4 दिन बाद फिर करवट लेगा मौसम, छाएंगे बादल, इन इलाकों में बारिश के आसार, पढ़िए IMD का ताजा पूर्वानुमान

प्रदेश में 19 फरवरी तक किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। आने वाले दिनों में यूपी के अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।
up weather

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। 16 फरवरी से 21 फरवरी तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सुबह और रात के समय छिछला कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से 20 फरवरी को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश होने के आसार हैं।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 16 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी व पूर्वी यूपी में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छाने की संभावना है। प्रदेश में 19 फरवरी तक किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। आने वाले दिनों में यूपी के अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।लखनऊ में 19 फरवरी तक दिन और रात के पारे में वृद्धि होगी।

20 फरवरी को बारिश के आसार

17 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 20 तारीख को पश्चिमी यूपी में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है । पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा ।दोनों हिस्सों में कहीं- कहीं पर छिछला कोहरा छाने की संभावना है।21 फरवरी को फिर से प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews