UPITS 2025: योगी आदित्यनाथ बोले “यह ट्रेड शो देश और दुनिया के सामने उत्तर प्रदेश को शोकेस करने का बेहतरीन प्लेटफार्म”

योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GST Reform के माध्यम से एक बहुत ही महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी कदम उठाया है इसके लिए हम सभी उत्तर प्रदेश वासी उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। 
UPITS 2025 Yogi Adityanath

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में UP International Trade Show 3.0 (UPITS 2025)  का शुभारंभ किया मोदी ने कहा, हमारा संकल्प है, हमारा मंत्र ‘आत्मनिर्भर भारत’ है हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना ही होगा, हर वो प्रोडक्ट जो हम भारत में बना सकते हैं, वो हमें भारत में ही बनाना है। कार्यक्रम में मौजूद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा यह इंटरनेशनल ट्रेड शो अंत्योदय को राष्ट्रोदय में बदलने का विशिष्ट अवसर, यह पीएम मोदी की प्रेरणा से संभव हुआ है।

योगी ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश 77 GI उत्पादों के साथ देश का शीर्ष GI कैपिटल बना है, इस वर्ष हम लोग 75 नए उत्पादों को GI टैग प्राप्त करने के लिए आवेदन करने जा रहे हैं,  उन्होंने कहा ‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत’ के लिए इंडस्ट्री, एकेडमिक इंस्टीट्यूशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर सहित समाज के सभी अंगों को समेकित रूप से मिलकर कार्य करना होगा, UP International Trade Show उसके लिए एक बेहतरीन मंच बनकर उभरा है।

उत्तर प्रदेश को शोकेस करने का बेहतरीन प्लेटफार्म

योगी ने कहा UP International Trade Show का ये तीसरा संस्करण है, मुझे ख़ुशी है इसमें 80 देशों के 550 से अधिक बायर्स हिस्सा ले रहे हैं और इसमें 75 जनपदों से 2250 से अधिक एग्जीबिटर्स की सहभागिता कर रहे हैं ये ब्रांड यूपी का ये उत्सव पिछले 8 वर्षों में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में आई औद्योगिक क्रांति परंपरागत उद्यम को फिर से दिया गया जीवनदान, उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक विविधता को UP International Trade Show प्रतिबिंबित कर रहा है। योगी ने कहा यह ट्रेड शो देश और दुनिया के सामने उत्तर प्रदेश को शोकेस करने का बेहतरीन प्लेटफार्म हम सबको प्राप्त हुआ है।

अंत्योदय को राष्ट्रोदय में बदलने का विशिष्ट अवसर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा यह इंटरनेशनल ट्रेड शो अंत्योदय को राष्ट्रोदय में बदलने का विशिष्ट अवसर है और यह पीएम मोदी की प्रेरणा से ही संभव हुआ है  उन्होंने कहा “यह इंटरनेशनल ट्रेड शो पीएम मोदी के स्वदेशी मॉडल Make In India, Make for the world के विजन का स्वरूप” है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews