UP BOARD: 28 जुलाई को 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा, 2 पाली में होगी, छात्रों को इन नियमों का करना होगा पालन

UP BOARD: कक्षा 10वीं की कम्पार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट परीक्षा 28 जुलाई को सुबह की शिफ्ट और कक्षा 12वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा दोपहर के समय होगी। इस परीक्षा में वे छात्र-छात्राएं ही शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन किया था।
Board exam

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिए गए हैं।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार संबंधित स्कूल से हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। ​इस परीक्षा में प्रदेश भर से कुल 42,078 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 10वीं के 20,851 छात्र और 12वीं के 21,227 छात्र पंजीकृत हैं। ​परीक्षाएं प्रदेश के सभी 75 जिला मुख्यालयों पर बनाए गए निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होंगी। बता दें कि इससे पहले 16 और 17 जुलाई 2026 को प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट की परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं।

एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, विषयवार परीक्षा कार्यक्रम, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा दिवस के जरूरी निर्देश जैसी जानकारी ध्यान से चेक कर लें ।  किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर तुरंत स्कूल प्रशासन से संपर्क करें और उसमें आवश्यक सुधार करवाएं। ध्यान रहे छात्रों को स्कूलों द्वारा एडमिट कार्ड प्रदान किए जाएंगे। कोई भी छात्र सीधे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेगा।

परीक्षा का समय

UPMSP के नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा 28 जुलाई को सुबह की शिफ्ट में होगी। इसका समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 11:45 बजे रहेगा। ​12वीं (इंटरमीडिएट) की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसका समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक रखा गया है। परीक्षा कि कुल अवधि 3 घंटे की है, लेकिन छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय पेपर पढ़ने और उसे समझने के लिए दिया गया है। ​कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम अगस्त 2026 में जारी किए जाने की संभावना है।

परीक्षार्थियों को इन नियमों का करना होगा पालन

  • परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
  • परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • प्रश्न पत्र रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्ट्रांग रूम की CCTV निगरानी के ज़रिए चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी।
  • परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा कक्षों में वॉयस रिकॉर्डिंग सुविधा वाले CCTV कैमरे चालू रहेंगे।
  • प्रश्नपत्रों के लिफाफे भी सीसीटीवी कैमरों और मजिस्ट्रेट की निगरानी में खोले जाएंगे।
  • परीक्षार्थियों को बिना तलाशी के परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews