उत्तर प्रदेश में तैयार होगा देश का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक हब, राज्य की इकोनॉमी 1 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में विकास को गति देने के लिए कोई ना कोई नया कदम उठाए जा रहा है। इसी कड़ी में अब प्रदेश को लॉजिस्टिक्स हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में दिन पर दिन विकास की इबारत लिखी जा रही है। अभी प्रदेश सरकार ने इस देश का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक हब बनाने का संकल्प लिया है। इसकी मदद से राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर का आकार देने का संकल्प किया गया है। वर्तमान में देश की जीडीपी में लॉजिस्टिक लागत 13 से 14% है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप इस 7 से 8% तक लाने के लिए सरकार आधुनिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी।

इसके लिए प्रदेश में यूपीआई एमएलसी परियोजना के तहत एक्सप्रेसवे के किनारे लॉजिस्टिक क्लस्टर और 27 एकीकृत विनिर्माण विकसित किए जा रहे हैं। इन केसरी वायरिंग हाउस और कस्टम क्लीयरेंस जैसी सुविधाएं लोगों को प्रदेश में आसानी से मिल सकेगी।

विकसित किए जा यह लॉजिस्टिक हब

ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप और लॉजिस्टिक हब विकसित किया जा रहा है। इसे सीधे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा दादरी में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित किया जा रहा है। इसकी मदद से पश्चिम भारत के बंदरगाहों तक माल की आवाजाही निर्बाध रूप से हो सकेगी।

भूमि की गई चिन्हित

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से 174.12 एकड़ भूमि का एक विशाल लैंड पार्सल किया गया है। इस भूमि को उत्तर प्रदेश मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क नीति 2024 के तहत विकसित किया जाएगा।

इसके अलावा सरकार ने 1000 करोड रुपए से अधिक निवेश वाली परियोजनाओं के लिए प्रोत्साहन का प्राविधान भी रखा है। इसके अंतर्गत आवंटित की गई भूमिका 30% की फ्रंट एंड लैंड सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews