क्रिसमस और न्यू ईयर 2026 पर देर तक खुली रहेगी शराब की दुकानें, आबकारी विभाग ने बढ़ाया समय

उत्तर प्रदेश में रहने वाले शराब प्रेमियों को क्रिसमस और न्यू ईयर 2026 के मौके पर रात 11 बजे तक शराब मिलेगी। आबकारी विभाग ने इस संबंध में जानकारी दी है।
Uttar Pradesh

न्यू ईयर और क्रिसमस पर शराब पार्टी करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इन लोगों को अब रात 11 बजे तक शराब मिल जाएगी। वैसे तो दुकान बंद करने का निर्धारित समय 10 बजे तक है लेकिन त्योहारों और नव वर्ष को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

उत्तर प्रदेश में नए साल के मौके पर दुकानों के खुलने का समय बढ़ाया गया है। यह अपने तय समय से अधिक खुली रहेगी जिससे ग्राहकों को सुविधा होगी। आबकारी विभाग द्वारा राजस्व हित में लिए गए इस निर्णय का फायदा शराब प्रेमियों को होने वाला है।

कब और कितनी बजे तक खुली रहेंगी दुकानें

आबकारी विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक क्रिसमस के मौके पर 24 और 25 दिसंबर और नए साल के मौके पर 30 और 31 दिसंबर को सभी फुटकर दुकानों से सुबह 10 बजे से लेकर रात तक 11 बजे तक मदिरा खरीदी जा सकेगी।

कहां खुलेंगी दुकानें

अब तक केवल उत्तर प्रदेश से ये खबर सामने आई है कि यहां दुकान 11 बजे तक खोली जाएगी। इस संबंध में सहारनपुर के उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार और अलीगढ़ के जिला आबकारी अधिकारी डीके गुप्ता ने जानकारी दी है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त डॉक्टर आदर्श सिंह ने एक पत्र भी जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों की मांग को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। इससे लोगों का क्रिसमस और न्यू ईयर तो अच्छा बनेगा ही राजस्व का फायदा होने की संभावना भी है। प्रशासन के इस निर्णय के बाद नए साल के जश्न को लेकर होटल और क्लब में तैयारियां शुरू कर दी गई है। यह समय ऐसा होता है जब हर जगह पार्टी का आयोजन किया जाता है। जो लोग शराब का सेवन करते हैं उन्हें जमकर पार्टी करते हुए देखा जाता है। यह ऐसा मौका होता है जब आबकारी विभाग को काफी मुनाफा प्राप्त होता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews