6 दिसंबर को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, अयोध्या समेत कई शहरों की बढ़ाई गई सुरक्षा, CCTV और ड्रोन कैमरों से रखी जा रही निगरानी

6 दिसंबर बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी को देखते हुए उत्तरप्रदेश में हाई अलर्ट है। अयोध्या, प्रयागराज, मथुरा समेत कई शहरों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्म स्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के पास बैरिकेडिंग की गई है। CCTV और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
6 दिसंबर को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, अयोध्या समेत कई शहरों की बढ़ाई गई सुरक्षा, CCTV और ड्रोन कैमरों से रखी जा रही निगरानी

उत्तरप्रदेश के कई शहरों में पुलिस हाई अलर्ट पर है। मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज, संभल समेत अन्य शहरों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ये सुरक्षा 6 दिसंबर बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी को देखते हुए की गई है। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्म स्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के पास बैरिकेडिंग की गई है। CCTV और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। वहीं रामनगरी में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्य मार्गों पर लगातार चेकिंग की जा रही है।

अयोध्या में बढ़ाई गई सुरक्षा

बता दें कि अयोध्या राम मंदिर समेत कई मुख्य चौराहों और विशेष स्थानों लता चौक, टेढ़ी बाजार चौराहा, राम मंदिर का मुख्य द्वार, हनुमान गढ़ी, कनक भवन समेत लगभग 12 से अधिक स्थानों पर जगहों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। आईजी, एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी सुरक्षा समेत कई अफसर संवेदनशील स्थानों का नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस अधिकारी आशुतोष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु और जनता में आत्मविश्वास का भाव पैदा करने के लिए पैदल गश्त की जा रही है। प्रमुख चौराहों पर वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। हमने अयोध्या धाम को जोन और सेक्टर में बांटा हुआ है।

एसएसपी ने बताया कि शहर को जोन और सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। थानावार ड्यूटियां आवंटित की गई हैं। धर्मस्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews