वरुण गांधी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, क्या यूपी की सियासत में होने वाला है बदलाव?

पीलीभीत के पूर्व सांसद वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परिवार सहित मुलाकात की है। दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 के बाद यह उनकी पहली मुलाकात है। वहीं इस तस्वीर के सामने आते ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई अटकलें शुरू हो गई हैं।
वरुण गांधी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, क्या यूपी की सियासत में होने वाला है बदलाव?

वरुण गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात ने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है। दरअसल सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में वह अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते हुए नजर आए हैं। ऐसे में इसे यूपी राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

दरअसल वरुण गांधी ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात को लेकर भावुक पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री से मिलकर आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

पीएम मोदी को देश का सच्चा अभिभावक बताया

वहीं इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के प्रति सम्मान जताते हुए उन्हें देश का सच्चा अभिभावक बताया है। दरअसल पीएम मोदी और वरुण गांधी की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब वरुण गांधी पिछले कुछ समय से पार्टी लाइन से अलग बयान देते रहे हैं। इसलिए इस मुलाकात को सिर्फ एक सामान्य भेंट नहीं माना जा रहा है बल्कि एक बड़े राजनीतिक संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। दरअसल उत्तर प्रदेश की राजनीति में वरुण गांधी का नाम हमेशा चर्चा में रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें पीलीभीत सीट से टिकट नहीं मिला था, जिसके बाद उनकी नाराजगी खुलकर सामने आई थी।

क्यों खास है ये मुलाकात?

हालांकि वरुण गांधी ने कई मौकों पर बीजेपी और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना भी की थी। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी यह मुलाकात कई सवाल खड़े कर रही है। बता दें कि वरुण गांधी का राजनीतिक सफर पिछले कुछ समय में उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी ही पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाए हैं जिससे उनके और पार्टी नेतृत्व के बीच दूरी की बात कही जाने लगी है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews