सोशल मीडिया आज व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हो गया है लेकिन जब ये अति बनने लगता है तो ना सिर्फ जानलेवा बन जाता है बल्कि रिश्तों को भी प्रभावित करता है, ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ से सामने आया है जिसमें पति पत्नी का रिश्ता दांव पर लगा है, मामला इंस्टाग्राम पर फ़ॉलोअर्स घटने से जुड़ा है।
ये मामला अजीब और चौकाने वाला है कि एक पत्नी पुलिस के पास पति की शिकायत लेकर सिर्फ इसलिए पहुंच गई कि वो रील बनाने से रोकता है और घर के काम करने के लिए कहता है, आपको बता दें नोयडा में जॉब करने वाला व्यक्ति का परिवार हापुड़ में रहता है, बीते सोमवार को उसका पत्नी से विवाद हो गया विवाद का कारण दिनभर रील बनाने और कोई काम नहीं करने को लेकर था, विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी मायके चली गई और अगले दिन हापुड़ के महिला थाने में पति के खिलाफ घरेलु हिंसा की शिकायत कर दी।
ये भी पढ़ें
दो फ़ॉलोअर्स कम हो गये, पति से नाराज हुई पत्नी
पत्नी ने पति पर घरेलु हिंसा करने के आरोप लगाये कहा वो मुझे रील नहीं बनाने देता, पति ने मुझसे बर्तन मांजने के लिए कहा इसलिए मैं समय पर रील अपलोड नहीं कर पाई जिसकी वजह से इंस्टाग्राम पर मेरे दो फ़ॉलोअर्स कम हो गये, पुलिस ने पति को बुलाया तो उसने कहा कि पत्नी दिनभर रील बनाती है घर का कोई काम नहीं करती , माता पिता का ध्यान भी नहीं रखती जब टोकते हैं तो झगड़ा करती है।
पत्नी पर नीले ड्रम का वीडियो भेजकर धमकी देने का आरोप
पति ने पुलिस से कहा कि रील बनाने से रोकने पर पिछले दिनों उसकी पत्नी ने उसे नील ड्रम वाला वीडियो भेज दिया यानि उसने मुझे मेरठ की मुस्कान वाली पति की हत्या कर नील ड्रम में लाश के टुकड़े कर सीमेंट से ढंकने वाली घटना की याद दिलाई इसका मैं क्या मतलब निकालूं, उधर पत्नी बोली मैं रील अपलोड करना बंद नहीं करुँगी ये मेरा करियर है मुझे फ़ॉलोअर्स बढ़ाने है।
थाने में समझौता बाहर आकर फिर झगड़ा
पुलिस ने थाने में बैठकर दोनों की काउंसलिंग की, उन्हें समझाया कि जीवन में घर परिवार, घर का काम और सोशल मीडिया का सामंजस्य जरूरी है, पुलिस के सामने दोनों ने अपनी गलती मानी और अब से झगड़ा नहीं करने का वादा कर वहां से निकल गए लेकिन बाहर निकलते ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया।
चाहें कुछ भी हो जाये रील तो बनेगी ही
दोनों अपनी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं, पत्नी का कहना है कि मैं घर का कोई कम नहीं करुँगी रील बनाउंगी और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड करुँगी चाहें कुछ भी हो जाये भले ही रिश्तों पर आंच आये मैं अपने करियर से समझौता नहीं करुँगी, उधर पति भी जिद पर है उसका कहना है कि घर का काम तो करना ही पड़ेगा, बहरहाल ये मामला कैसे और कब तक सुलझेगा ये पति पत्नी और उसका परिवार जाने लेकिन ये सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय जरूर बना हुआ है।