
Yogi Adityanath inaugurates development schemes in Kushinagar
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कुशीनगर, रामकोला एवं हाटा विधान सभा क्षेत्रों के लिए ₹525 करोड़ से अधिक लागत की 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, आवास की चाबी और चेक भी वितरित किए। योगी ने कहा आज हर महिला, युवा एवं अन्नदाता किसान आश्वस्त है कि डबल इंजन सरकार में उसका वर्तमान भी सुरक्षित है और भविष्य भी। हम हर बेटी-व्यापारी को सुरक्षा और हर नौजवान के हाथ को काम देंगे। हर बहन को स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर करेंगे।
योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘ये लोग’ सत्ता में थे तो मुसहर जाति के लोग भूख से तड़पकर मरते थे, बच्चे इंसेफेलाइटिस की चपेट में आते थे, हमने बच्चों को उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य दिया है। लेकिन अब मुसहर जाति के लोगों को जमीन का पट्टा मिला है, पक्का आवास मिला है, आयुष्मान कार्ड मिला है, उज्ज्वला गैस कनेक्शन मिला है, फ्री राशन की व्यवस्था फ्री बिजली कनेक्शन मिले हैं, अब उसे भी लगता है कि वो भी स्वतन्त्र भारत का नागरिक है। उन्हें ये अहसास भारत की डबल इंजन सरकार ने उन्हें करवाया है।
उन्होंने कहा आज कुशीनगर बदल गया है, यहाँ अच्छी सड़कें हैं, एक बची है जल्दी ही उसे भी बनायेंगे, कुशीनगर का अपना मेडिकल कॉलेज है, योगी ने कहा दुनिया में विषम परिस्थितियों के कारण नए एयर क्राफ्ट नहीं आ पा रहे, जैसे ही आएंगे उसका लाभ कुशीनगर भी मिलेगा, हम जेवर के साथ कुशीनगर को जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ‘गया जी’ के साथ भी जोड़ने जा रहे हैं। कृषि में रुचि लेने वाले नौजवानों को भी अब बाहर नहीं जाना पड़ता हमने यहाँ कृषि विश्वविद्यालय दिया है।
जब सरकारें खुद पॉलिसी पैरालिसिस की शिकार हो तो पॉलिसी बनायेंगी कैसे
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए कहा यदि उस सरकार ने रुचि ली होती तो कुशीनगर की ये हालत नहीं होती, आज जब यूपी पुलिस की भर्ती, उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की भर्ती होती है और मैं लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरित करता हूँ तो मुझे ख़ुशी होती है कि उसमें कुशीनगर के युवा भी शामिल होते हैं । 2017 के पहले वाली सरकार में ना नीयत थी और ना उनकी कोई नीति थी। जब सरकारें खुद पॉलिसी पैरालिसिस की शिकार हो तो पॉलिसी बनायेंगी कैसे?
पहले सपाई गुंडे मज्बा करते थे, पिछले 9 वर्षों में नो कर्फ्यू नो दंगा यूपी में सब चंगा
योगी ने कहा पहले विकास ही नहीं था गरीब की योजनाओं पर उनके स्वास्थ्य पर, रोजगार पर सपाई गुंडे कब्ज़ा करते थे और गरीब को तबाह करते थे लेकिन अब मैं आपको आश्वस्त करने आया हूँ ये डबल इंजन की सरकार गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करती है। पर्व से पहले उत्सव में अगर कोई रंग में भंग करता है या उपद्रव पैदा करता है तो यह सरकार उससे कायदे से निपटती है, पिछले 9 वर्षों में नो कर्फ्यू नो दंगा यूपी में अब सब चंगा।
डबल इंजन की सरकार गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करती है।
अगर कोई रंग में भंग या उपद्रव पैदा करता है तो यह सरकार उससे कायदे से निपटती है… pic.twitter.com/mv9acN5Rhq
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 11, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

