Hindi News

राष्ट्रीय युवा दिवस: CM योगी 10 युवाओं को देंगे ‘विवेकानंद यूथ अवॉर्ड’, ₹47 करोड़ की खेल परियोजनाओं का भी होगा लोकार्पण-शिलान्यास

Written by:Banshika Sharma
Published:
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 युवाओं को विवेकानंद यूथ अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे। साथ ही, लगभग 47 करोड़ रुपये की लागत वाले मल्टीपर्पज हॉल और ग्रामीण स्टेडियम का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।
राष्ट्रीय युवा दिवस: CM योगी 10 युवाओं को देंगे ‘विवेकानंद यूथ अवॉर्ड’, ₹47 करोड़ की खेल परियोजनाओं का भी होगा लोकार्पण-शिलान्यास

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाए जाने वाले ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के मौके पर योगी सरकार एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। सोमवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 प्रतिभाशाली युवाओं को ‘विवेकानंद यूथ अवॉर्ड’ से सम्मानित करेंगे। इस दौरान प्रदेश को करोड़ों की खेल परियोजनाओं की सौगात भी मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। इस राज्य स्तरीय समारोह में मंगल दल के 1500 से अधिक युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है, जो इसे एक वृहद आयोजन बनाता है।

₹47 करोड़ की खेल परियोजनाओं की सौगात

युवाओं को सम्मानित करने के साथ ही मुख्यमंत्री प्रदेश में खेल के बुनियादी ढांचे को भी मजबूती देंगे। वह ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत 21 करोड़ रुपये की लागत से बने 5 मल्टीपर्पज हॉल का लोकार्पण करेंगे। ये हॉल लखनऊ में दो, और हरदोई, कन्नौज व सहारनपुर में एक-एक बनाए गए हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री 26 करोड़ रुपये की लागत से सुल्तानपुर, कासगंज और फतेहपुर में बनने वाले तीन नए ग्रामीण स्टेडियमों की आधारशिला भी रखेंगे।

पुरस्कार में क्या मिलेगा?

युवा कल्याण विभाग के उपनिदेशक अजात शत्रु शाही के अनुसार, व्यक्तिगत श्रेणी में चुने गए 10 युवाओं को 50 हजार रुपये नकद, एक स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, मंगल दल श्रेणी में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले युवक व महिला मंगल दल को एक-एक लाख रुपये, ट्रॉफी, मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

व्यक्तिगत श्रेणी के विजेता

1. अभिनीत कुमार मौर्य (हरदोई)
2. महिका खन्ना (शाहजहांपुर)
3. मार्तण्ड राम त्रिपाठी (गोरखपुर)
4. अभिषेक पांडेय (मऊ)
5. संजना सिंह (बरेली)
6. प्रणव द्विवेदी (गोरखपुर)
7. साक्षी झा (गाजियाबाद)
8. सचिन गौरी वर्मा (गोरखपुर)
9. दिव्यांश टंडन (मेरठ)
10. शिखा सहलोत (गाजियाबाद)

चयनित युवक मंगल दल

प्रथम: रिजवान मुनीर (अध्यक्ष), सेमरियावां ग्राम पंचायत, संतकबीर नगर
द्वितीय: घनश्याम सिंह (अध्यक्ष), शहदपुरगुलाल ग्राम पंचायत, बिजनौर
तृतीय: इंद्रजीत लोधी (अध्यक्ष), चौधेरा ग्राम पंचायत, शाहजहांपुर

सम्मानित होने वाले महिला मंगल दल

प्रथम: ज्योति (अध्यक्ष), बसेड़ाखुर्द ग्राम पंचायत, बिजनौर
द्वितीय: शिवानी चंदेल (अध्यक्ष), अकबरपुर सराय ग्राम पंचायत, फिरोजाबाद
तृतीय: सुमन कुमारी (अध्यक्ष), पसाई ग्राम पंचायत, संतकबीर नगर

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Banshika Sharma
लेखक के बारे में
मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma
Follow Us :GoogleNews