
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक युवक ने अपनी जान पर खेलकर गंडक नदी में आत्महत्या के इरादे से कूदने जा रही एक महिला की जान बचाई। महिला ने रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र स्थित पटनवापुल से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। युवक की इस बहादुरी की पूरे इलाके में प्रशंसा हो रही है।
घटना पटनवापुल पर उस वक्त हुई जब एक महिला अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़कर नदी में कूदने के इरादे से पिलर पर जा बैठी। नीचे खड़े पुलिसकर्मी और आसपास खड़े प्रत्यक्षदर्शी लगातार महिला से छलांग ना लगाने और पीछे हटने के लिए कह रहे थे, पर महिला जस की तस रही।
फिल्मी अंदाज में बचाई जान
जब महिला द्वारा किसी की भी बात नहीं मानी गई, तब युवक अपनी जान की परवाह किए बगैर महिला को बचाने के इरादे से पिलर पर खुद गया । युवक को देख महिला ने नीचे नदी में छलांग लगा दी, पर समय रहते युवक ने महिला को पकड़ लिया। बाद में अन्य लोगों की मदद से महिला को ऊपर खींच लिया गया। इस घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए और युवक के साहस की सराहना करने लगे। युवक की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
पुलिस ने शुरू की जांच, अंधविश्वास का शक
घटना की सूचना मिलते ही सदर सीओ संजय रेड्डी और रामपुर कारखाना के थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला को अपनी हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, महिला तरकुलवा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। आत्महत्या के प्रयास के पीछे की वजह अंधविश्वास बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है ताकि असली कारण का पता चल सके।
देखें वीडियो
[dgv_vimeo_video id=”1133560849″]
कंटेंट राइटर

