MP Breaking News

Uttarakhand News: महंगाई पर सख्त CM धामी, कालाबाजारी-जमाखोरी करने वालों पर होगा एक्शन, बाजारों में नियमित जांच के निर्देश

प्रशासन आवश्यक वस्तुओं की कीमत और स्टॉक पर नजर रखेगा। सभी जिलों में बाजारों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। कृत्रिम कमी पैदा कर कीमत बढ़ाने वालों पर होगी कार्रवाई होगी। 
Uttarakhand News

File Pic.

उत्तराखंड में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में मनमानी बढ़ोत्तरी, कालाबाजारी और जमाखोरी पर सरकार सख्ती करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि कृत्रिम कमी पैदा कर कीमतें बढ़ाने या मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित संबंधित विभागों से बाजार में मांग और आपूर्ति की स्थिति की नियमित निगरानी करने को कहा है। सरकार का फोकस इस बात पर है कि आम लोगों को रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं उचित कीमत पर मिलें और किसी भी स्तर पर स्टॉक रोककर बाजार में कृत्रिम कमी पैदा न की जा सके।

जिलों में बाजारों की होगी नियमित जांच

सीएम धामी ने सभी जिलों के प्रशासन को बाजारों में नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं के प्रचलित बाजार भाव के साथ दुकानदारों और कारोबारियों के पास उपलब्ध स्टॉक की स्थिति भी जांची जाएगी। निरीक्षण के दौरान कालाबाजारी, जमाखोरी या निर्धारित मानकों के उल्लंघन का मामला सामने आता है तो संबंधित व्यक्ति या कारोबारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

मांग-आपूर्ति पर भी रखी जाएगी नजर

सरकार ने अधिकारियों को केवल कीमतों की जांच तक सीमित नहीं रहने को कहा है। बाजार में किसी वस्तु की मांग अचानक बढ़ती है या उसकी उपलब्धता कम होती है तो इसकी वजह का भी पता लगाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर समय रहते कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इसका असर सीधे कीमतों पर न पड़े।

आम आदमी के बजट पर असर नहीं पड़ने देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अनावश्यक बढ़ोत्तरी का सीधा असर आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ता है। इसलिए मूल्य नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी और पारदर्शी होनी चाहिए। शासन और जिला प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ बाजार की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की अनियमितता की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
Uttarakhand News: महंगाई पर सख्त CM धामी, कालाबाजारी-जमाखोरी करने वालों पर होगा एक्शन, बाजारों में नियमित जांच के निर्देश