उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर प्रदेशभर में रजत जयंती समारोहों की धूम हैइसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 और 7 नवंबर को नैनीताल जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगेइस दौरान वे हल्द्वानी और रामनगर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगेराज्य सरकार पूरे प्रदेश में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न आयोजनों के माध्यम से उत्तराखंड की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल दौरा

मुख्यमंत्री धामी सोमवार सुबह लगभग 11 बजे हल्द्वानी पहुंचेंगेयहां एमबीपीजी इंटर कॉलेज में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगेइस सम्मेलन में हजारों पूर्व सैनिक और स्थानीय नागरिकों के शामिल होने की संभावना हैमुख्यमंत्री इस अवसर पर पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए राज्य निर्माण और सेवा भावना में उनकी भूमिका पर प्रकाश डालेंगेहल्द्वानी में लगभग एक घंटे तक कार्यक्रम में रहने के बाद मुख्यमंत्री रामनगर के लिए रवाना होंगे

रामनगर में आयोजित जन वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाले संदेश देंगेराज्य सरकार इस कार्यक्रम के माध्यम से जनभागीदारी से वन संरक्षण के महत्व को रेखांकित कर रही हैमुख्यमंत्री के साथ राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे

7 नवंबर का कार्यक्रम

इसके बाद 7 नवंबर को मुख्यमंत्री धामी उधम सिंह नगर जिले के दौरे पर जाएंगे, जहां वे पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगेइस आयोजन में प्रदेशभर से लगभग 30 हजार किसानों के आने की उम्मीद हैमुख्यमंत्री किसानों से संवाद करेंगे और राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और नीतियों की जानकारी देंगेउनके साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहेंगे

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया है। 6 नवंबर को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक हल्द्वानी शहर क्षेत्र में सभी प्रकार के छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों और गैर-जरूरी सेवाओं के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगापर्वतीय क्षेत्र से आने-जाने वाले वाहनों को नारीमन तिराहा, गौलापार रोड और लालडॉट तिराहा मार्गों से वैकल्पिक आवागमन की अनुमति दी गई है