Hindi News

DA Hike: इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! महंगाई भत्ते में वृद्धि का हुआ ऐलान, अब खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
Last Updated:
उत्तराखंड (Uttarakhand) पुष्कर सिंह धामी सरकार ने सभी निगम कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी दे दी है। सरकार ने राज्य के निगम, निकाय कर्मचारियों का 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।
DA Hike: इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! महंगाई भत्ते में वृद्धि का हुआ ऐलान, अब खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Employee DA Hike

उत्तराखंड (Uttarakhand) के निगम कर्माचारी (Corporate Employee) लंबे समय से मंहगाई भत्ते (DA) की मांग कर रहे ​थे। ऐसे में राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने सभी निगम कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी दे दी है। सरकार ने राज्य के निगम, निकाय कर्मचारियों का 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इस बढ़ोतरी का लाभ सभी पात्र कर्मचारियों को जुलाई 2025 से मिलेगा।

कर्मचारियों को अब 58 प्रतिशत मिलेगा महंगाई भत्ता

अब कर्मचारियों को 55 प्रतिशत की बजाय 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। बता दें कि सरकार के इस फैसले से सातवें पुनरीक्षित वेतनमान में वेतन आहरित करने वाले सार्वजनिक निकायों, उपक्रमों और स्वायत्तशासी संस्थाओं के हजारों अधिकारियों–कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह बढ़ोतरी राज्य कर्मकारों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थाओं, नगर निकायों, स्थानीय निकायों तथा पूर्णकालिक एवं अंशकालिक कर्मचारियों पर भी लागू होगी। इस बीच, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी ने महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

कर्मचारी लंबे समय से कर रहे थे महंगाई भत्ते को बढ़ाने की मांग

बता दें कि नगर निगम के कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। इसके साथ राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने राज्य सरकार को ज्ञापन भी सौंपा था। जिसके बाद आखिरकार धामी सरकार ने इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया। सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव विनय शंकर पांडेय ने आदेश जारी करते हुए साफ किया कि अब निगम कर्मियों को भी राज्य सरकारी कर्मचारियों की तरह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

महासंघ के प्रदेश महामंत्री नंदलाल जोशी ने भी निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से रखी जा रही मांग को सरकार ने सम्मान दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सरकार अन्य लंबित मामलों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कर्मचारी हित में फैसले लेती रहेगी। धामी सरकार के इस निर्णय से राज्यभर के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews