विदिशा में बनेगी 10 आंगनबाड़ी, जल्द शुरू होगा सड़कों का निर्माण

विदिशा में बनेगी 10 आंगनबाड़ी, जल्द शुरू होगा सड़कों का निर्माण

Vidisha News: विदिशा के वार्ड क्रमांक 34 में 9 लाख 45 हजार की लागत से आंगनबाड़ी का निर्माण किया जाने वाला है। करैयाखेड़ा रोड पर बनाई जाने वाली आंगनबाड़ी का सांसद प्रतिनिधि और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने भूमिपूजन किया। इसके अलावा जल्दी शहर में सड़के बनाने का काम भी शुरू किया जाएगा।

बता दें कि शहरी क्षेत्र में कुल 10 आंगनबाड़ी स्वीकृत की गई है। एक आंगनबाड़ी का भूमि पूजन किया जा चुका है अन्य का भी जल्द ही किया जाएगा। शहर की सड़कों का निर्माण भी जल्द ही तीव्र गति से शुरू होगा। इसी के साथ अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे। आने वाले 2 से 3 दिनों में अन्य आंगनबाड़ी और सड़क विकास का भूमिपूजन किया जाएगा।

आंगनबाड़ी के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा और पार्षद प्रतिनिधि राजेश लोधी, उपाध्यक्ष संजय दिवाकीर्ति सहित मुख्य अतिथि मुकेश टंडन मौजूद थे। इसके अलावा अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक भी वहां उपस्थित रहे।

बनेगी बायपास सड़क

आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण के साथ वार्ड क्रमांक 25 में 1 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से हरिपुरा से बायपास तक जाने वाली सड़क का भूमिपूजन किया जा चुका है। हरिपुरा से बाईपास की दूरी डेढ़ किलोमीटर है और 7 सालों से यह सड़क मरम्मत का इंतजार कर रही थी। रायसेन जाने के लिए अधिकतर शहरवासी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। सड़क का निर्माण हो जाने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews