सड़क पर तड़पते घायल को देख कलेक्टर ने रोकी गाड़ी, पहले खुद की जांच फिर पहुंचाया अस्पताल

सड़क पर तड़पते घायल को देख कलेक्टर ने रोकी गाड़ी, पहले खुद की जांच फिर पहुंचाया अस्पताल

विदिशा| Vidisha News कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच कलेक्टर ने मानवता की मिसाल पेश की है| ट्रक की टक्कर में घायल बाइक सवार को देख कलेक्टर डॉ. पंकज जैन (Collector Dr. Pankaj Jain) ने वाहन को रुकवाया और गाड़ी से उतरकर पहले स्वयं घायल का परीक्षण किया। इसके बाद उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जैन खुद एक सर्जन हैं।

(Accident) हादसा गुरुवार की शाम ईदगाह तिराहे पर पेट्रोल पंप के पास हुआ था| जहां भोपाल की ओर से आ रहा एक बाइक सवार ट्रक से टकराकर घायल हो गया। हादसे में घायल युवक सड़क पर तड़प रहा था| इसी दौरान बायपास सड़क से निरीक्षण कर लौट रहे कलेक्टर डॉ. पंकज जैन ने पेट्रोल पंप के पास भीड़ लगी देखी जिस पर कलेक्टर ने गाड़ी रुकवाकर सड़क पर देखा तो एक घायल युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

घायल को देखते हुए कलेक्टर ने तुरंत युवक का परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिर पर लगी चोटों को देखा और घायल युवक से बातचीत की| जब तक एम्बुलेंस वहां आती वे घायल के पास पहुंच सड़क पर ही बैठकर घायल का परीक्षण करते रहे। इसके बाद उन्होंने डायल 100 वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार घायल युवक की हालत बेहतर बताई गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews